गोरखपुर, नवम्बर 22 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद खोराबार इलाके में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक बाइक सवार 25 वर्षीय युवक कुई बाजार स्थित बंधे के नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर बेलवार चौकी इंचार्ज मणि प्रसाद मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बैरिया टोला निवासी विपिन निषाद (25) पुत्र स्व. नरेंद्र निषाद शुक्रवार रात लगभग 10 बजे कौड़ीराम अपने मौसा राजेंद्र निषाद के घर गए थे। वहां से कुछ देर बाद वह बाइक से फतेहपुर बैरिया अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में जब वह कुई बाजार बंधे के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित हो गई और बंधे के नीचे सरक गए। हादसे में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। विपिन ट्रेलर चालक थे। उसकी मौत से परिवार में कोह...