आगरा, फरवरी 6 -- थाना डौकी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर खंदी में गिर गई। बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शिवम (12) पुत्र रविंद्र निवासी नगला बिसे शुक्रवार दोपहर दो बजे पैतीखेड़ा से घर जा रहा था। जैसे ही नाहर कापुरा गांव की मोड़ के पास पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में गिर गई। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल भेजा गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.