गिरडीह, फरवरी 20 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के खिड़किया मोड़-गड़कुरा रोड में गुरुवार को बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके कारण बाइक में सवार गावां के गनपतबागी गांव के निवासी महेश यादव और बासदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया कि महेश यादव और बासदेव यादव गनपतबागी से किसी काम को लेकर गड़कुरा गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में ही बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में महेश यादव का एक पैर टूट गया है और शरीर में चोट लगी है। जबकि बासदेव यादव के चेहरे में गंभीर रूप से चोट लगी है। इस घटना के बाद एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज करने के उपरांत महेश यादव को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...