शामली, दिसम्बर 16 -- बाबरी क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क हादसों में बाइक चालकों सहित 5 लोग घायल हो गए। जिनको शामली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। बाबरी क्षेत्र में मंगलवार को एक हादसा क्षेत्र के लोई नहर मार्ग पर दो बाइक क़ी भिड़ंत हुई। बाइक चालक शिवकुमार पुत्र बाबूराम निवासी कासमपुर 32 वर्ष बाइक द्वारा बुटराडा स्टैंड क़ी तरफ से अपने गांव कासमपुर क़ी ओर जा रहा था ज़ब वह गांव बुटराडा के पुल के पहले पहुंचा तभी सामने से शहजाद पुत्र साजिद 30 वर्ष भी बाईक द्वारा गांव से बस स्टैंड बुटराडा क़ी तरफ जा रहा था तभी दोनों बाइको क़ी आपस में जबरदस्त टककर हो गई जिसमे दोनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे क़ी सुचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शिव कुमार को डायल 108 द्वारा जिला चिकित्सालय शामली व शहजाद को डायल. 112 के द्वारा पी एच सी कूड़ाना में भर्ती ...