हाथरस, जुलाई 21 -- हाथरस। शहर के माया टॉकीज रोड पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। यहां पर एक बाइक सवार घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी मुकेश कुमार पुत्र खिच्चू बाइक पर सवार हो गांव से शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान माया टॉकीज के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिडंत हो गई। जिसमें मुकेश कुमार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उसके परिवार के लोग भी आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.