देवघर, जून 13 -- पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर गुरुवार संध्या लगभग 7:45 बजे दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों में आर्यन अंसारी व रेहान अंसारी शामिल है। रेहान अंसारी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके सिर पर चोट के अलावे कंधा टूटने की बात सामने आ रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुधानी पंचायत के आस्ता गांव के रहने वाले आर्यन अंसारी व बेदगांवा नवाडीह के रहने वाले रेहान अंसारी एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। उसी क्रम में बेनीडीह गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे वह दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पालोजोरी पुलिस घटनास्थल पहुंची व दोनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.