गंगापार, फरवरी 7 -- उतरांव थाना क्षेत्र के नागनाथपुर गांव स्थित सर्विस रोड पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो किशोरियों सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज क्षेत्र के निजी अस्पतालों में चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बीते शुक्रवार की देर रात की है। थाना क्षेत्र के चका गांव निवासी 28 वर्षीय विनोद कुमार पटेल पुत्र कमला शंकर बहन 14 वर्षीय उजाला पटेल व भतीजी 12 वर्षीय मुस्कान के साथ थाना फुलपुर के चिरौड़ा गांव स्थित अपनी बुआ के यहां शादी समारोह में गया था। शादी समारोह से विनोद घर लौट रहा था। नागनाथपुर गांव निवासी जगतपाल यादव ने सर्विस रोड पर बालू व गिट्टी फैला रखी थी जिससे रास्ता संकरा हो गया थ...