झांसी, फरवरी 7 -- बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल झांसी-कानपुर-खजुराहो बाईपास कोछाभांवर के पास हुआ हादसा मृतक के परिजनों ने लगाया बहू पर बेटे को रास्ते हटाने को हादसे का आरोप फोटो नंबर 04 कमलेश कुशवाहा शादी की फाइल फोटो। झांसी, संवाददाता नबाबाद थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर-खजुराहो बाईपास के आगे कोछाभांवर में दो बाइकों की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं मृतक के परिजनों ने बहू पर बेटे का एक्सीडेंट कराए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बरुआसागर के गांव बनगुआं निवासी कमलेश कुशवाहा (24) बेटा बृजकिशोर कुशवाहा की शादी साल 2021 में बड़ागांव में हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक रहा था। फिर दोनों के बीच अनबन होने लगी। गुजरे कुछ म...