औरैया, दिसम्बर 16 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों और परिजनों की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज चिचोली रेफर कर दिया गया। पहली घटना जैतपुर चौराहे पर मंगलवार शाम हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रामपुर रामसहाय निवासी 55 वर्षीय अजय कुमार पुत्र रामसहाय और 42 वर्षीय फूल सिंह पुत्र राम सिंह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी घटना मंगलवार दोपहर की है। लालपुर नोली, दिबियापुर निवासी 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र लल्लन सिंह और रौतियापुर निवासी 20 वर्...