कौशाम्बी, दिसम्बर 29 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद पिपरी थाने के मखऊपुर गांव में सोमवार दोपहर बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने चायल सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फतेहपुर-सहावपुर गांव निवासी संदीप कुमार केसरवानी कपड़े की फेरी करता है। भाई प्रदीप कुमार केसरवानी ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम से तिल्हापुर मोड़ बाजार के लिए बाइक से गया था। मखऊपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे सरायअकिल थाने के बेनीराम कटरा निवासी बाइक सवार पवन कुमार गुप्ता से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ...