औरैया, फरवरी 18 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में फफूंद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर के मोहल्ला गोविन्द नगर निवासी देवेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र रामबहादुर मिश्रा मोपेड से पड़ीन की ओर से औरैया आ रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार अज्ञात युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को 50 शैय्या जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक देखते हुए दोनों को 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार ज...