उरई, फरवरी 5 -- कोंच(उरई)। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के अंडा गाँव के बाहर बुधवार रात बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक मृतक की पत्नी और बेटा घायल हुए जबकि दूसरे बाइक सवार मृतक के दो दोस्त घायल हुए। घायलों को आगरा और झांसी रेफर किया गया है जबकि पुलिस ने दोनों मृत युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम सतोह निवासी 23 वर्षीय शिवम अपने पड़ोसी दोस्त 16 वर्षीय शिवाजी व उसके छोटे भाई 14 वर्षीय श्यामजी पुत्र जितेंद्र के साथ बुधवार की देर रात कोंच नगर में प्रदर्शन देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। रात करीब 9 बजे जब उनकी बाइक ग्राम अंडा के पास पहुंची तो सामने आ रहे बाइक सवार 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र नरेश उसकी पत्नी मंजू व दो वर्षीय पुत्र ऋभभ निवासी ग्राम कासपुर थाना न्यू आगरा जिला आगरा से आमने सामने भिड़ंत हो गई जि...