झांसी, जनवरी 4 -- झांसी। समथर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हआ। बाजार में पार्क के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। समथर स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी साहिल (18) बेटा काले खां बीती देर रात अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर पार्क के सामने पहुंचा। तभी समथर का ही इकराम खां बाइक से जा रहा था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइकों के परखचे उड़ गए। वहीं साहिल और इकराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर भिजवाया। जहां हालत नाजु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.