उरई, दिसम्बर 17 -- जालौन। बाइकों की आमने सामने भिडंत में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसे सीएचसी से उच्च संस्थान रेफर किया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिधौसा निवासी आशाराम 60 वर्ष बुधवार की दोपहर बाइक से अपने गांव से किसी काम के चलते जालौन की ओर आ रहे थे। जब वह बाइक से देवरी गांव के नजदीक पहुंचे तभी जालौन से कोंच की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवक तेज रफ्तार से वहां से निकलें और बेकाबू होकर उन्होंने आशाराम की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशाराम की सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.