मुरादाबाद, दिसम्बर 21 -- क्षेत्र के ग्राम चक कचनाल के नजदीक रोशनपुर मार्ग पर रविवार की दोपहर भोजपुर की तरफ से आ रहे हैं एक बाइक सवार को अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना काशीपुर के महुआखेड़ा गंज निवासी मोहम्मद दानिश ( 30) किसी काम से भोजपुर क्षेत्र के पीपलसाना गया था। बताया कि वहां से वापस आते समय भगतपुर क्षेत्र के ग्राम कचनाल के पास चांदपुर रोशनपुर मार्ग पर एक बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची व घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वा...