जौनपुर, दिसम्बर 22 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव बाजार के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर के नयी आबादी मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय अमन चौहान, उनकी पत्नी 21 वर्षीय साधना चौहान और चार वर्षीय पुत्री शौलवी बाइक से सरपतहा थाना क्षेत्र के सवायन गांव जा रहे थे। इसी दौरान बड़ागांव बाजार के पास बडौना गांव निवासी 15 वर्षीय आकाश बिंद की तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में चारों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...