उरई, फरवरी 21 -- उरई, संवाददाता। थाना रामपुरा क्षेत्र में ऊमरी नगर के पास भदौरिया पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे में मोटरसाइकिल सवार बलवीर 43 वर्ष निवासी ग्राम सोनापुर, थाना गोहन घायल हो गए। वहीं दूसरा मोटरसाइकिल सवार आशुतोष 25 वर्ष ,शिवा 23 वर्ष पत्नी आशुतोष, दो वर्षीय बालक किट्टू निवासीगण रिनियां, थाना सिरसा कलार भी चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बलवीर एवं शिवा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुर्घटना के कारणो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.