इटावा औरैया, फरवरी 11 -- चकरनगर। थाना भरेह क्षेत्र के गांव हरपुरा स्थित गौरी मां मंदिर के पास मंगलवार रात करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। पथर्रा निवासी सुदेश कुमार और अनुज बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पथर्रा की ओर से आ रही दूसरी बाइक से गौरी मां मंदिर के पास उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायलों में अतुल कुमार निषाद निवासी खेरापुरा, मोहित पुत्र अशोक, मोहित पुत्र वीर सिंह निवासी हरपुरा, सुदेश व अनुज शामिल हैं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सुदेश कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.