कौशाम्बी, दिसम्बर 10 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के दीवर कोतारी गांव के समीप बुधवार सुबह बाइक सवारों की आमने-समने भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। करारी के आजाद नगर मोहल्ले का मो. शाकिर बुधवार की सुबह अपनी पत्नी रुकैया बीबी को लेकर दवा कराने मंझनपुर जा रहा था। दीवर कोतारी गांव के समीप सामने से आए बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर समदा निवासी हसनैन और मैसर सवार थे। टक्कर होते ही दोनों बाइक पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन में एंबुलेंस बुलवाया। उनकी मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस...