सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- मंगलवार की दोपहर दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। शामली के गांव टोडा निवासी बादल ने बताया कि वह अपने साथी मोंटी के साथ गांव नयागांव में वेल्डिंग का काम कर रहे हैं। दोनों नकुड़ निवासी अपनी बुआ के लड़के गोपाल के साथ खाना खाने जा रहे थे। जैसे ही वह केल्विन स्कूल के सामने पहुंचे, तभी बाग की तरफ से आ रही बाइक के साथ उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल मोंटी व गोपाल को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी से डॉक्टरों ने गोपाल की गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि दूसरी बाइक सवार सादिक व इमरान निवासी मोहल्ला बंजारान पुलिस के पहुंचने से पहले ही निजी वाहन से सहारनपुर किसी अस...