कौशाम्बी, मार्च 12 -- कौशाम्बी, संवाददाता मंझनपुर नगर पालिका कार्यालय के सामने बुधवार सुबह बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार जिला पंचायत अध्यक्ष की चाची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहा की निवासी 50 वर्षीय सीमा देवी पत्नी कृष्ण चंद्र सोनकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री थीं। कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने बताया कि वह उनकी सगी चाची थीं। बुधवार की सुबह सीमा देवी अपने बेटे राहुल के साथ किसी काम से मंझनपुर आई थीं। लौटते वक्त नगर पालिका कार्यालय के सामने विपरीत दिशा से आए दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक उनका बेटा राहुल चला रहा था। टक्कर लगते ही बाइक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.