कौशाम्बी, जनवरी 7 -- दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नगर पंचायत सिराथू के गाजी का पूरा मोहल्ले का रहने वाला मो. खालिक 30 दिसंबर की दोपहर किसी काम से बाइक लेकर सैनी जा रहा था। सिराथू आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) के समीप विपरीत दिशा से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में खालिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिराथू सीएचसी और मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों ने उसको एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया था। परिवार वालों ने मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से भी रात करीब एक बजे डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। परिजन जख्मी युवक को प्रयागराज ले गए। एसआरएन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिवंगत के भाई मो. रमजान ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम क...