आगरा, फरवरी 23 -- कोतवाली क्षेत्र में चौड़ियाई नहर पुल के पास हुई बाइकों की भिडंत में गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि दूरे घायल का उपचार जारी है। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली हैं। परिजनों के मुताबिक गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबर नगर पलिया निवासी 25 वर्षीय हीरालाल पुत्र मुन्नालाल अपनी बुआ श्रीदेवी निवासी हमीरपुर सिढ़पुरा के यहां से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। गत रविवार की दोपहर चौड़ियाई गांव के निकट नहर पुल से गुजरते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिडंत हो गई। दुर्घटना में दोनों ही बाइकों पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिवारीजन भी पहुंच गए। दोनों घायलों क...