बदायूं, अगस्त 31 -- कछला-शाहबाद हाइवे पर शनिवार शाम शेखपुर चौराहे के निकट दो बाइकों में भिड़त हो गई। जिसमें दीन नगर शेखपुर के ग्राम प्रधान के भाई समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। गांव दीन नगर शेखपुर के प्रधान सरेश चंद्र के बड़े भाई कुंवरपाल सिंह और गांव के ही चंद्रपाल सिंह बाइक से घर का सामान लेने के लिए बिल्सी को निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक हाइवे पर शेखपुर चौराहे के पास पहुंची। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही दूसरी बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कुंवरपाल और चंद्रपाल घायल हो गए। कुंवरपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.