बांदा, फरवरी 2 -- बांदा। दो बाइको में हुई आमने सामने भिडंत में दो युवक घायल हो गए। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ निवासी 22वर्षीय राजाबाबू पुत्र राजेश कुमार सोमवार की सुबह अपने पड़ोसी 35वर्षीय रंजीत पुत्र अमरनाथ के बाइक मे बैठ कर अपने साढू के घर चिल्ला जा रहे थे। तभी पपरेदा के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी आमने सामने भिडंत हो गई। जिससे दोनो लोग घायल हो गए। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...