बांदा, नवम्बर 29 -- बांदा। संवाददाता मर्का थाना क्षेत्र के खरौली ताला गांव के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गयी। इससे छह लोग घायल हो गये। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गयी। मर्का थाना क्षेत्र के कछार निवासी 26 वर्षीय सुमन पत्नी विजय कुमार, 30 वर्षीय विजय व दूसरी बाइक सवार कुमेढा गांव निवासी 24 वर्षीय राजबली , लालती पत्नी राजबली, दो वर्षीय अनमोल पुत्री राजबली, आकांक्षा भी घायल हो गयी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार मे बाद राजबली व अनमोल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...