कन्नौज, जनवरी 22 -- कन्नौज। नेशनल हाईवे पर तेज गति में आ रही बेकाबू बाइक ने आगे जा रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार अधेड़ की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी मामूली रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। शहर के मोहल्ला अहमदीटोला निवासी 55 वर्षीय इकरार पुत्र अनवार गुरूवार की दोपहर भतीजे नूर आलम के साथ बाइक पर सवार होकर गुरसहायगंज से कन्नौज आ रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर जलालपुर क्षेत्र में भुलभुलियापुर के निकट पहुंचते ही पीछे से तेज गति में आ रही बेकाबू बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार इकरार गम्भीर रूप से घायल हो गया जबकि नूरआलम बालबाल बच गया। वहीं बेकाबू बाइक पर सवार गुरसहायगंज के गांव टपकापुर निवासी शाहिल व अर्पित भी मामूली रूप से चोटिल हो गये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.