बलिया, दिसम्बर 25 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। दो बाइकों की टक्कर में मंगलवार की रात एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये। सूचना मिलने के बाद मृतक के गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बाराडीह लवाईपट्टी (सतहवां) निवासी 29 वर्षीय अनिल कुमार मंगलवार को बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। भीमपुरा-बरौली मार्ग पर किड़िहरापुर के पास सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी। इस घटना में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि अनिल गंभीर रुप से घायल हो गया। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक भी चोटिल हो गये। दुर्घटना की जानकारी होते ही गांव-घर के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अनिल को सदर अस्पताल मऊ पहुंचाया। वहां पर इलाज के दौरान रात में उस...