पीलीभीत, मई 19 -- आमने-सामने से बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के गांव गंझाड़ा निवासी ओमपाल पुत्र कुंवरसेन बाइक से बीसलपुर आ रहा था। तभी रामलीला मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ओमपाल घायल हो गया। दूसरा बाइक चालक फरार हो गया। घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.