फतेहपुर, फरवरी 24 -- खखरेरू। रक्षपालपुर-धाता मार्ग पर औढेरा मोड़ के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जो युवक घायल हुआ उसे ही दूसरे बाइक सवारों ने पीट दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के नट डेरा मजरे हकीमपुर खंतवा निवासी नफीस पुत्र शिरोमन सोमवार की शाम बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी वह औढेरा मोड़ के पास पहुंचा था कि तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में नफीस गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दूसरी बाइक में सवार युवकों ने नफीस को घायल हालत में पीट दिया और भाग निकले। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में कौशां...