बरेली, फरवरी 13 -- आंवला। अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइक में टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आंवला क्षेत्र के ग्राम सिहुलिया के निर्मल चौहान और सिकरोड़ा निवासी हरकेश एक बाइक से अलीगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अलीगंज की तरफ से मोहल्ला पजाया निवासी मुजाहिद, राबिया और उनका पांच वर्षीय बेटा जोहन बाइक से आंवला आ रहे थे। अलीगंज मार्ग पर पुलिया के समीप दोनों बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...