पीलीभीत, फरवरी 15 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव टंडोला निवासी पीआरडी जवान ओमकार शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी सीता के साथ बाइक से घर जा रहे थे। शेरपुर कलां रोड पर लाह निवासी जयकरन की बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में ओमकार, उनकी पत्नी सीता और जयकरन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...