भागलपुर, फरवरी 13 -- पीरपैंती स्टेशन से पीरपैंती बाजार जाते समय मुख्य मार्ग पर जीच्छो पोखर के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों एवं पुलिस ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की पहचान अमरनाथ यादव बकिया जिला कटिहार के रूप में की गई। वहीं दूसरे बाइक सवार की पहचान माधोपुर अठनिया पीरपैंती निवासी मो. इरशाद के रूप में हुई है। दोनों को भागलपुर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...