बलिया, जनवरी 4 -- रसड़ा। कस्बा के आजाद नगर कालोनी के पास शनिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे रांग साइड से जा रही तेज रफ्तार बाइक की दूसरी बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार हीता का पुरा निवासी 44 वर्षीय अंजनी गुप्त और दूसरे बाइक सवार परसिया निवासी 40 वर्षीय पंकज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार कराया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर डाक्टरों ने दोनों को घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...