मिर्जापुर, जनवरी 12 -- लालगंज। क्षेत्र के खोमरमैना गांव के पास रविवार दोपहर बाइकों की टक्कर में लालगंज थाने के दरोगा की मौत हो गई। वह आईजीआरएस प्रार्थनापत्र की जांच करने पचोखर गांव जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य जख्मी युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरोगा की मौत की खबर लगते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के नसरुरपुर गांव निवासी उपनिरीक्षक 55 वर्षीय सुनील कुमार यादव लालगंज थाने में तैनात थे। वह रविवार शाम लगभग तीन बजे थाने से बाइक लेकर निकले। आईजीआरएस पर आई एक शिकायत की जांच करने के लिए पचोखर गांव जा रहे थे। जैसे ही खोमरमैना गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दरोगा के सिर और शरीर में गंभीर चोट आई। वहीं, दूसरी बाइक ...