प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 28 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाने के हंडौर तिराहे के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बुधवार दोपहर बाद तीन बजे करीब दो बाइकों की आपस टक्कर हो गई। टक्कर में एक बाइक पर सवार अंतू थाने के लंगड़ा का पुरवा निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र जो लालगंज से घर जा रहा था। दूसरी बाइक पर सवार लीलापुर के मिश्रपुर निवासी 29 वर्षीय सूरज तिवारी और गांव के ही 30 वर्षीय सतीश चंद्र तिवारी जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...