मिर्जापुर, दिसम्बर 13 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागीर गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग जख्मी हो गए। क्षेत्र के चेकसारी गांव निवासी 35 वर्षीय बसंत लाल अपनी बाइक से शुक्रवार की शाम किसी कार्य से मिर्जापुर जा रहे थे। पुरजागीर गांव के पास अचानक सामने कुत्ता आ गया। उन्होंने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दिया। हादसे में बसंत और दूसरी बाइक पर सवार कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवां निवासी 40 वर्षीय हरिवंश, 36 वर्षीय दशरथ जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...