हमीरपुर, जनवरी 10 -- सरीला। थाना जरिया अंतर्गत राठ-उरई मार्ग पर गोहांड कस्बे के आरजी रिसोर्ट के पास बीती रात दो बाइकों की जोरदार टक्टर हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोहांड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि बीती रात में राठ-उरई मार्ग पर गोहांड कस्बे के आरजी रिसोर्ट के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार 28 वर्षीय रमाकांत निवासी टोला थाना राठ तथा दूसरी बाइक पर सवार 55 वर्षीय हरिश्चंद्र बाल्मीकि व 45 वर्षीय रामदीन साहू निवासी तेली पहाड़ी थाना महोबकंठ (महोबा) गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी गोहांड में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने तीनों को मेडिक...