फतेहपुर, जनवरी 1 -- गाजीपुर। नए वर्ष की खुशियों में घर लौटे ट्रक चालक की दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा के बाद जुटी भीड़ की सूचना पर परिजन व पुलिस पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। असोथर थाना के कैथनपुर गांव निवासी प्रमोद पाल ट्रक चालक है। नए वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को ही घर आया था। घर से बाइक द्वारा घरेलू सामग्री लेने के लिए गाजीपुर गया था। जहां से वापस घर लौटते समय असोथर रोड सरकी काली माता मंदिर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई और घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल दूसरे बाइक सवार अ...