पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पूरनपुर। देर शाम खुटार हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। जनपद लखीमपुर के थाना सम्पूर्णानगर के मंटूलवा के रहने वाले 25 वर्षीय प्रदीप पुत्र सुरेंद्र गांव के ही बलवीर पुत्र रामकृपाल के साथ सोमवार को पूरनपुर में खरीदारी करने आए थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर पड़ोस के गांव बसई के नसरुद्दीन और कृष्णपाल भी थे। देर शाम चारों खरीदारी करने के बाद वापस घर जा रहे थे। खुटार हाईवे पर प्रदीप की बाइक में सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे प्रदीप और बलबीर घायल होकर हाईवे पर गिर गए। इस दौरान अनियंत्रित गत...