कन्नौज, मार्च 23 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खैरनगर रोड़ पर ईंटखारी गांव के सामने आमने-सामने आ रहीं दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। जिनको एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई। शनिवार को अपने घर वापस आ रहे बदरापुर खुरद निवासी प्रवीन कुमार पुत्र राजपाल (28) व प्रमोद कुमार (40) बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे। खैरनगर मार्ग पर सुबह लगभग 10 बजे सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठे दोनों लोग सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आस-पास लोग दौड़ पड़े उन्होंने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। जहां प्रमोद की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.