लखीमपुरखीरी, मई 1 -- कस्ता। लखीमपुर-मैगलगंज रोड पर आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में दोनों के चालकों की मौत हो गई। बाइकों पर बैठी महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल व शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर शिवाला तिराहा के निकट नीमगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव लूकेपारा थाना नीमगांव निवासी अशोक सिंह अपनी पत्नी उमा देवी के साथ अपनी ससुराल मैगलगंज के गांव बाइकुआं में अपने ससुर के दसवां संस्कार से लौट रहे थे। लखीमपुर की तरफ से अपनी मां उर्मिला देवी के साथ महेवागंज कोतवाली सदर के रहने वाले अमन निशाद व अशोक की बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही दोनों चालकों 50 वर्षीय अशोक सिंह व अमन निशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.