मिर्जापुर, मई 28 -- राजगढ़। थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव के पास मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर मंडलीय अस्पताल भेज दिया है। सोनभद्र के जोगिनी गांव निवासी 22 वर्षीय राकेश अपनी बुआ के लड़के भदोही निवासी 17 वर्षीय दीपक को बाइक से लेकर मिर्जापुर जा रहे थे। ददरा पहाड़ी गांव के पास बाइक सवार जमुई गांव निवासी 35 वर्षीय अर्जुन से आमने-सामने टक्कर हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.