रांची, फरवरी 9 -- रांची। खरसावां की कंचन उगुरसांडी को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 'इंडिया प्राइड अवार्ड 2026' से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान एडवेंचर मोटर साइक्लिंग में अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए रूसी दूतावास की प्रथम सचिव क्रिस्टीना अमीना और एनएचआरसीसीबी के अध्यक्ष रणधीर कुमार ने प्रदान किया। कंचन ने विश्व की सबसे ऊंची सड़क उमलिंग्ला दर्रा (19,024 फीट) सहित 23 दुर्गम हिमालयी दर्रों को पार कर इतिहास रचा है। वे इतनी ऊंचाई पर बाइक चलाने वाली विश्व की पहली महिला बाइकर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...