पटना, अप्रैल 6 -- पाटलिपुत्र पुलिस ने एसके पुरी थाना क्षेत्र में बाइकर्स गिरोह के सरगना जयदीप पर हुई गोलीबारी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मूल रूप रोहतास जिले के शुभम कुमार के रूप में हुई है। वर्तमान में वह महेश नगर में रह रहा है। शुभम ने ही शूटरों को बहादुरपुर स्थित लॉज में ठहरने और आने-जाने की व्यवस्था करवाई थी। गोलीबारी का मुख्य साजिशकर्ता अभिज्ञान प्रकाश और शूटर फरार है। पुलिस अब फरार आरोपितों की गिरप्तारी में जुट गई है। जयदीप उर्फ पप्पू 29 जनवरी को जिम से लौट रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने नॉर्थ एसके पुरी इलाके में उसपर गोलियों से हमला कर दिया था। हमले में वह बाल-बाल बच गया था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से एक खोखा बरामद किया था। इसी बीच पुलिस को घटना में शुभम कुमार की संलिप्तता का पता च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.