कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश नेतृ़त्व के आवाहन पर बुधवार को ओसा स्थित कापी मूल्यांकन केंद्र श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने बांह में काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया। मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, धारा 21,18,12 की यथावत बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन आदि के समर्थन में व सरकार के उपेक्षात्मक रवैया अपनाने के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांध कर मूल्यांकन कार्य किया। शिक्षकों का कहना था कि वह प्रतिदिन इसी प्रकार काली पट्टी बांध कर अपना विरोध प्रदर्शन करते करते हुए मूल्यांकन कार्य करेंगे। विरोध करने वालों में संगठन के मंडलीय मंत्री प्रभाकर द्विवेदी, जिला अध्यक्ष चन्द्र कान्त शुक्ल, जिला मंत्री राजेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.