मिर्जापुर, दिसम्बर 3 -- मिर्जापुर। जिले भर के ग्राम विकास अधिकार और ग्राम पंचायत अधिकारी ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में दूसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांध प्रदेश सरकार की आलोचना की। ग्राम विकास अधिकारी संघ ने चेतावनी दी कि यदि इस व्यवस्था को समाप्त नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जिले के 12 ब्लाकों पर ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रदर्शन कर पंचायत राज निदेशक को संबोधित पत्रक सौंपा। छानबे ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान बीडीओ संघ के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि आनलाइन उपस्थिति व्यवस्था लागू कर दिए जाने से ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी ब्लाक मुख्यालय तक सीमित हो कर रह जाएंगे, जिससे ग्राम पंचायतों में कामकाज प्रभावित हो जाएगा। ब्लाक मुख्यालय से गांवों की दूरी 30 से 40 किमी है। ब्लाक मुख्...