गंगापार, फरवरी 23 -- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्राथमिक शिक्षक संघ उरूवा के अध्यक्ष रविशंकर द्विवेदी, मंत्री सुधाकर द्विवेदी सहित अन्य शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांध स्कूलों में शिक्षण कार्य किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आदेश पर जिसमें 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी क्वालीफाई करना अनिवार्य कर दिया है, इस आदेश पर दुख जताते हुए वापस लेने की बात कही। अध्यक्ष रविशंकर द्विवेदी ने कहा कि यदि इस प्रकार का आदेश शिक्षकों की नियुक्ति से पहले होता तो शिक्षक-शिक्षिका टी ई टी करने के बाद इस पेशे में पहुंचते। दो वर्ष का समय टीईटी करने के लिए दिया गया है, जो अव्यवहारिक है। सभी शिक्षक 25 फरवरी तक काली पट्टी बांध शिक्षण कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...