अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के विरोध में आंदोलनरत शिक्षक संघ ने निर्णय लिया है कि यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान सभी शिक्षक अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन करेंगे। सोमवार को शिक्षकों ने लंबित समस्याओं के संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ विजय वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष एक बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों के अवशेष देयकों का भुगतान, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान, एनपीएस की कटौती और वर्ष 2004 के पूर्व विज्ञप्ति के सापेक्ष नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। जिला मंत्री श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बैठक के बाद एक ज्ञापन जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.