प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 6 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के चेतरा गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी भैयाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच दिसम्बर की सुबह करीब 7.30 बजे उसके पति भैय्याराम अपने खेत पर रखे बांस को हटा रहे थे। तभी विपक्षी एक राय होकर गालियां देते हुए पहुंचे और लाठी व हाकी से हमला कर दिया। पति की चीख सुनकर वह और उसकी बेटी खुशी सरोज बचाने दौड़े तो आरोपितों ने उनको भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने बाबूलाल सरोज, द्वारिका प्रसाद, लालता प्रसाद, चेतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...